Palamu News: भव्य और सफल छठ पूजा आयोजन के लिए नई कार्यसमिति का किया गया गठन

पलामू: छतरपुर सूर्य आराधना सेवा समिति, छतरपुर की बैठक बुधवार को हुई। इसमें छठ पूजा के भव्य एवं सफल आयोजन को लेकर पदाधिकारियों का चयन किया गया। अजय कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, नंदन कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, मोनू सिंह को सचिव, बिट्टू जोन को उप सचिव तथा रॉकी कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में समाज की एकता, सहयोग और समर्पण के साथ छठ पूजा का आयोजन भव्य रूप से करने पर चर्चा हुई। चयनित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।
मौके पर अनुराग नयन, धनंजय गुप्ता, साजन कुमार, विकास गुप्ता, रंजीत गुप्ता, विक्की कुमार, लाला गुप्ता, मिथुन कुमार, प्रीतम कुमार, अनिकेत कुमार, अमन कुमार, अमित कुमार,मुकेश सोनी, पंकज गुप्ता, हर्ष कुमार, मनीष मालाकार, गोलू कुमार, डेविड, सूरज गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, अमित गुप्ता, दिनेश सोनी, विकास कुमार, टिंकल कुमार एवं चंदन कुमार।


