विश्व योगासन चैंपियनशिप में रांची के रोशन थापा ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक

गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में झारखंड के रोशन थापा ने 'सीनियर बी' कैटेगरी के ट्रेडिशनल इंडिविजुअल इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस वैश्विक प्रतियोगिता में 78 देशों के 400 से अधिक खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए रोशन ने विश्व चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

रांची: झारखंड और पूरे देश के खेल जगत के लिए आज का दिन अत्यंत ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धियों भरा रहा। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित ‘प्रथम विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप’ में झारखंड के बेहतरीन योगासन खिलाड़ी रोशन थापा ने वैश्विक मंच पर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर देश का मान बढ़ाया है।

यह हम सभी के लिए, विशेषकर रांची और पूरे झारखंड के लिए असीम गर्व का विषय है कि विश्व योगासन चैंपियनशिप के कड़े मुकाबलों के बीच रोशन थापा ने अपने उत्कृष्ट कौशल, अद्भुत शारीरिक संतुलन और कठिन आसनों के बेहतरीन प्रदर्शन से जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उन्होंने इस वैश्विक प्रतियोगिता के ‘सीनियर बी’ कैटेगरी के ट्रेडिशनल इंडिविजुअल इवेंट (Traditional Individual Event) में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) अपने नाम किया और विश्व चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। उनकी इस अद्भुत उपलब्धि पर पूरा देश गौरवान्वित है। इस प्रतियोगिता में 78 देश के प्रतिभागी शामिल हुए जिसमें 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया।

रोशन थापा की इस जादुई और ऐतिहासिक वैश्विक सफलता पर झारखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपार हर्ष व्यक्त किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज तिवारी, सचिव चंदू कुमार, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह, मुख्य सलाहकार बिपिन पांडे, कुणाल, ब्रजेश सिंह, संतोष शर्मा, डॉ. संतोषी साहू और पूजा सिंह ने पूरे एसोसिएशन की ओर से रोशन थापा को उनकी इस अद्भुत उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More