Koderm News: व्यवहार न्यायालय में पर्यावरण दिवस, प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा ने किया वृक्षारोपण

कोडरमा व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकान्त मिश्रा की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के तमाम न्यायिक अधिकारियों ने बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता जताते हुए परिसर में पौधे लगाए।

कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में आज शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर कोडरमा में वृक्षारोपण सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गयाl 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह  जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रमाकान्त मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित व सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण  अति आवश्यक है, अधिक से अधिक वृक्षो को लगाकर हम अपने पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैl आज लोग अज्ञानता के कारण प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैl 

प्रकृति के साथ अनावश्यक छेड़-छाड़ के कारण लोगों को ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा हैl उन्होंने उपस्थित लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि हम सबों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए यही आज के दिवस की सार्थकता हैl मिश्रा ने कहा कि मनुष्य को पर्याप्त  मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करने में वृक्षों की भूमिका अति महत्वपूर्ण हैl 

आज पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेवारी हो गई है, यदि लोग जागरूक होकर पर्यावरण को संतुलित करने की दिशा में प्रयास नहीं करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब लोगों को प्राकृतिक अराजकता के दौर से गुजरना पड़ेगाl इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय के परिसर में प्रधान जिला जज, न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा  कई वृक्ष लगाये गएl 

मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अमितेष लाल, जिला जज प्रथम सचिन्द्र नाथ सिन्हा, जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा, सी जे एम अमित कुमार वैश, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, अवर मुख्य न्यायाधीश प्रज्ञा बाजपाई, अवर न्यायाधीश तृतीय सत्यभामा कुमारी, एस डी जे एम संध्या प्रसाद, मुन्सिफ मिथिलेश कुमार, न्यायधीश प्रभारी विकास कुमार भगत, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पाण्डेय एवं नमिता मिंज न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, अजय प्रकाश, अभिमन्यु कुमार  संतोष कुमार सिंह, सहित गणमान्य लोग मौजूद थे  l

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More