Sahebganj News: दुर्गा पूजा, दिवाली व छठ पर पूर्व रेलवे ने दी अहमदाबाद-मालदा स्पेशल ट्रेन की सौगात

साहिबगंज: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ को लेकर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों में होने वाली भारी भीड़ और वेटिंग लिस्ट की समस्या से निपटने के लिए पूर्व रेलवे ने मालदा टाउन से अहमदाबाद के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। पूर्व रेलवे के अनुसार, अहमदाबाद और मालदा टाउन के बीच कुल 7-7 फेरों के लिए इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

क्या है टाइम टेबल

गाड़ी संख्या 09401 अहमदाबाद-मालदा टाउन पूजा स्पेशल 14 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को दोपहर 3:30 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09402 मालदा टाउन-अहमदाबाद पूजा स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को शाम 6:10 बजे मालदा टाउन से खुलेगी और तीसरे दिन दोपहर 1 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

साहिबगंज के यात्रियों को होगा सीधा फायदा

रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन दोनों दिशाओं में न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए स्लीपर और एसी कोच लगाए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्री इस ट्रेन के लिए अपनी बुकिंग आईआरसीटीसी पोर्टल और रेलवे के आधिकारिक रिजर्वेशन काउंटर से करा सकते हैं।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More