Sahebganj News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में जुटे मोहम्मद सिफ़रान अख्तर, बीएलओ को दिए अहम सुझाव

राजमहल पंचायत में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत अन्मैप्ड सूची में शामिल मतदाताओं के सत्यापन और मैपिंग का कार्य किया गया।

साहिबगंज: राजमहल पंचायत में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत अन्मैप्ड सूची में शामिल मतदाताओं के नामों का सत्यापन एवं मैपिंग कार्य किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद सिफ़रान अख्तर स्वयं उपस्थित होकर बीएलओ के कार्यों में सहयोग करते नजर आए तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।

मौके पर मोहम्मद सिफ़रान अख्तर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सही रूप से मतदाता सूची में दर्ज हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि एसएआर प्रक्रिया में एक भी योग्य मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए तथा अन्मैप्ड सूची में शामिल सभी नामों का समयबद्ध तरीके से मैपिंग सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि अभी सावधानीपूर्वक सत्यापन और मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया जाए तो भविष्य में मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने सभी बीएलओ, जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय सहयोग करें और जिन लोगों के नाम अभी भी अन्मैप्ड सूची में हैं, उनका जल्द से जल्द सत्यापन कराकर मैपिंग पूर्ण कराने में सहयोग दें।

कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद सिफ़रान अख्तर ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक का मतदान अधिकार सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से निर्धारित समय सीमा से पूर्व यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More