डोमचांच में युवा राजद की चौपाल संपन्न, स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरा
-1024x614.jpeg)
कोडरमा: युवा राजद का युवा चौपाल कार्यक्रम सांस्कृतिक भवन, डोमचांच में संपन्न हुया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज रजक ने किया जबकि संचालन रघु कुमार ने किया। युवा चौपाल कार्यक्रम में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष क्षितिज मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होनें प्रदेश में युवाओं के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राजद के मखदुमपुर के पूर्व विधायक सतीश दास ने कहा की आरएसएस-भाजपा की नीतियों ने देश के युवाओं को कुंठित किया है। उन्होंने कहा की मौजूदा वक्त में केंद्र की सरकार युवाओं के मुद्दों पर ख़ामोश हो गयी है।
युवाओं को देश के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोग कॉक्रोज की संज्ञा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने गरीबों को शिक्षा से दूर कर दिया है, जिसके कारण देश भर के युवाओं में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। कोडरमा में भी छात्र आंदोलनरत हैं। युवा राजद को मजबूती के साथ अन्याय शोषण के खिलाफ युवाओं को संगठित कर युवाओं व छात्राओं के मुद्दों पर सड़को पर उतरने की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोडरमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा ने माइका/ ढिबरा को मिनिरल्स से मेजर में शामिल कर ढिबरा व्यवसाय और आमजनमानस के पेट पर लात मारा है।
वहीं पत्थर व्यवसाय को लेकर खदान व्यवसायियों के साथ नाइंसाफ़ी कर रहे हैं ।ऐसी परिस्थितियों में कोडरमा के युवाओं और आम जनमानस को गंभीरता से सोच विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा की सामाजिक न्याय और लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व पर अटूट भरोसा है। संघर्ष के रास्ते से चलकर जनता के दिलों में जगह बनाकर राजद का झंडा बुलंद करना है। उन्होंने कहा की जे जे कॉलेज के मुद्दे पर राजद छात्रों के साथ है। भाजपा के लोग सदन में खामोश रहते है और अब जब छात्र समुदाय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है, तो लोगों का ध्यान भटकाने का काम हो रहा है।
उन्होंने छात्र हित मे सामाजिक न्याय पसंद लोगों को आंदोलन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि स्थानीय मुद्दे पर जनता को सालों से गुमराह किया गया है। अपनी कमियों को छुपाने के लिए गैर बाजिब राजनीतिक बयानबाजी कर आम लोगों को गुमराह किया जा रहा है। कोडरमा के माइनिंग कॉलेज को गोहाल भेज दिया गया, वहीं अब जे जे कॉलेज के छात्रों के साथ साजिश रचकर जेसी बोस विश्वविद्यालय भेज दिया गया है। राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने युवाओं को आगे बढ़कर युवा राजद को गांव गांव तक ले जाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में युवा राजद को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में डॉ जावेद अख्तर, रामबचन यादव, मो मुबारक, परवेज खान,बबन मेहता, नेपाली मेहता, नप उपाध्यक्ष मनोहर कुमार “बाबू राम”विजय यादव, दीपक यादव, संतोष चंदवंशी, रघुनाथ दास मो इकबाल, यमुना यादव समेत कई लोग मौजूद थे।


