साहिबगंज में 31 मई को झारखंड मजदूर संघ की अहम बैठक, बनेगी नई रणनीति

साहिबगंज: झारखंड मजदूर संघ (प्रजा.) की जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक 31 मई 2026, रविवार को बुलाई गई है। बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे से साहिबगंज स्थित मछुआ सोसाइटी परिसर में होगी।
जिला कमेटी इस बैठक को संगठन को और मजबूत व सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम मान रही है। बैठक के दौरान पूर्व में किए गए आंदोलनों और कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। सदस्यता शुल्क संग्रहण और संगठन विस्तार अभियान पर चर्चा होगी। साथ ही मजदूरों के अधिकार, श्रमिक हितों के मुद्दों और आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की रूप-रेखा भी तय होगी।
संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक को जिला स्तर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें मजदूर हितों से जुड़े जमीनी मुद्दों पर फैसला लिया जाएगा। जिला कमेटी ने सभी संबंधित सदस्यों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
यह जानकारी झारखंड मजदूर संघ (प्रजा.) के पूर्व जिला अध्यक्ष मिथुन यादव ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। मंच तैयार है, मुद्दे साफ हैं। 31 मई को तय होगा कि साहिबगंज के मजदूरों की आवाज अब कितनी बुलंद होगी। संगठन मजबूत, तो हक की लड़ाई भी मजबूत।


