Bokaro News: 12 साल का इंतजार खत्म, आम लोगों के लिए खुला विवेकानंद सेतु

बोकारो: दामोदर घाटी निगम बोकारो थर्मल द्वारा बनाया गया ओवर ब्रिज को गुरुवार को विधिवत रूप से निगम के परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया द्वारा सेतु पट का अवलोकन के पश्चात फीता काट कर झारखण्ड के लंबे ओवर ब्रिजो में शुमार रखने वाले यह विवेकानंद सेतु आम लोगों के लिए खोल दिया गया। बता दे ओवरब्रिज नहीं रहने से बोकारो थर्मल रेलवे फाटक में लोग घंटों जाम में फंसे रहते थे।
बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर जाने वाले डीवीसी कामगार मरीजों सहित स्कूली बच्चों को काफी परेशानी होती थी। इस ओवर ब्रिज निर्माण हेतु भुमि पूजन 25 फ़रवरी 2014 को किया था।जिसे तीन वर्षों में पूरा करना था ,लेकिन रेलवे द्वारा एनओसी नहीं मिलने के कारण इसे पूरा करने में लगभग 12 साल लग गए,वही इस ओवर ब्रिज बनाने का कार्य बिकेबी वा डेको कंपनी को निविदा दी गई थी।
ओवरब्रिज का उद्घाटन 28 फरवरी 2026 को होने वाला था। परन्तु गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी के द्वारा रेलवे को पत्र लिख कर ओवरब्रिज की गुणवत्ता की जांच की मांग किये जाने के कारण यह उद्घाटन टल गया था। वही उद्घाटन में हो रही अड़चन के कारण मंगलवार को स्थानीय कांग्रेस नेता सह समाजसेवी जोगेंद्र गिरी उर्फ बाबूलाल गिरी के नेतृत्व में ओवर ब्रिज रखे गार्डवाल को हटाकर आम लोगों के लिए खोल दिया गया था, जिसे बाद में स्थानीय प्रबंधन के द्वारा पुनःओवर ब्रिज को बंद करते हुए गुरुवार को उद्घाटन करने की बात प्रबंधन के द्वारा कही जाने पर लोग तैयार हुए और अन्ततः उद्घाटन एनडीए व यूपीए के पेंच में फंसा ओवर ब्रिज का उद्घाटन कर दिया गया।


