Koderma News: अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का त्योहार

कोडरमा: गुरुवार को पूरे जिले में ईद उल अजहा यानि बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इस दौरान कोडरमा के जलवाबाद, असनाबाद, झलपो, भादेडीह समेत अन्य जगहों पर सुबह मस्जिद में नमाज पढ़ी गयी और कई घरों में कुर्बानी दी गयी। कोडरमा स्थित जलवाबाद में नमाज के मौके पर एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी, कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान समेत पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बकरीद की नमाज अदा किया। तत्पश्चात एक दूसरे को ईद मुबारक की बधाई दिया। ईद उल अजहा नमाज के मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन, मो मुस्ताक खान, फिरोज हयात खान, मौलाना मुमताज आलम कादरी, रहमत खान, सरकार अहमद, नौशाद आलम, मिसवा उद्दीन, सरफुद्दीन अंसारी, इसहाक अंसारी, अनवर अंसारी, जैनुल अंसारी, शहबाज अंसारी, सरवर खान, मोहसिन खान, निसार खान, हाजी आफताब सहित कई लोगों ने त्यौहार के लेकर एक दूसरे को बधाई दिया। तत्पश्चात खस्सी की कुर्बानी दी गयी। ज्ञात हो कि अपने प्रेम के प्रतीक को अल्लाह के समक्ष कुर्बान की जाने की परंपरा है।


