शंकर शंभु राजेश बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के झारखंड सचिव

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (IHRA) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर शंकर शंभु राजेश को झारखंड का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इस नई जिम्मेदारी के मिलने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया, वहीं उनके दोस्तों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

रांची: इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (IHRA) ने शंकर शंभु राजेश को झारखंड का सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में संस्था द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार, आवेदन एवं संस्था के प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा के बाद बोर्ड ऑफ गवर्नेंस ने यह नियुक्ति की है। संगठन ने शंकर शंभु राजेश को झारखंड में IHRA चैप्टर के संचालन एवं मानवाधिकार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि नियुक्त पदाधिकारी को संस्था के सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मानवाधिकार संरक्षण के लिए कार्य करना होगा। संस्था ने विश्वास जताया है कि शंकर शंभु राजेश अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा एवं गरिमा के साथ करेंगे तथा समाज में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वहीं शंकर शंभु राजेश ने संस्था एवं अपने पदाधिकारियों द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे संस्था को और आगे ले जाने तथा मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने का प्रयास करेंगे। शंकर शंभु राजेश को इस नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके दोस्तों, रिश्तेदारों एवं परिचितों ने फोन तथा मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More