Hazaribagh News: 14 जून को लगेगा जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर, एनजीओ व आमजनों से सहयोग की अपील

हजारीबाग: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आगामी 14 जून 2026 को सदर अस्पताल परिसर, हजारीबाग में जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस शिविर के माध्यम से सभी स्टेक होल्डर को एक मंच में आकर इसके सफल एवं व्यापक आयोजन को लेकर सभी एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाओं, आमजनों, रेड क्रॉस सोसाइटी को इस बाबत सहयोग करने की अपील की गई है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि इस कार्य में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो,तथा युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित कर इसे एक अभियान के रूप में परिणत करना है। हम सब को मिलकर जिले में रक्तदान की स्वस्थ परंपरा को निरंतर बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देना है।
रक्तदान एक महान मानवीय कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने सभी से इस पुनीत कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।


