बाघमारा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: कतरास थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का संकल्प

धनबाद के बाघमारा अंतर्गत कतरास थाना प्रांगण में रविवार को थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में बकरीद (ईद-उल-जोहा) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कतरास थाना क्षेत्र की सभी 11 मस्जिदों के सदर, सेक्रेटरी और मुख्य इमाम शामिल हुए। थाना प्रभारी ने सभी को पर्व के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सरकारी गाइडलाइन से अवगत कराया तथा अफवाहों से दूर रहकर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की, जिस पर मस्जिद कमिटी के सदस्यों ने पूर्ण सहमति जताई।
बाघमारा: बकरीद (ईद-उल-जोहा) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को कतरास थाना प्रांगण में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कतरास थाना क्षेत्र के सभी 11 मस्जिदों के सदर, सेक्रेटरी एवं मुख्य इमाम शामिल हुए। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने बकरीद के अवसर पर बरती जाने वाली सावधानियों एवं प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी दी।
उन्होंने पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, कानून व्यवस्था का पालन करने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। बैठक में मौजूद मस्जिद कमिटी के सदस्यों ने प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों एवं गाइडलाइन का पालन करने पर अपनी सहमति जताई। इस दौरान सभी ने मिलकर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।


