बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जीएम समेत 10 अधिकारियों का तबादला

✍️ निर्मल महाराज
बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बीएसएल प्रबंधन की ओर से एक और ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है। इससे पहले भी हाल के दिनों में कई अधिकारियों का तबादला किया गया था। अब एक बार फिर नई ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है।
बीएसएल प्रबंधन ने जीएम समेत कुल 10 अधिकारियों का तबादला किया है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से रिलिव करने के निर्देश दिए गए हैं।
मानव संसाधन विभाग के ऑर्गेनाइजेशनल डेवलपमेंट सेक्शन द्वारा जारी आदेश में अधिकारियों को नए विभागों में पदस्थ किया गया है। आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालेंगे। साथ ही, रिलिविंग ऑर्डर और ज्वाइनिंग रिपोर्ट की प्रति मानव संसाधन विभाग को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें रंजन दत्त (GM), कमलेश कुमार दुबे (GM), प्रह्लाद प्रसाद सिंह (GM), अरुण कुमार (GM), अशोक राय (GM), प्रमोद शंकर सिंह (DGM), मनीषा रश्मि लिंडा (AGM), आनंद राज (AGM), रोनांकी श्रीहर्षा (AGM) तथा अमन राजन (सीनियर मैनेजर) शामिल हैं।


