Koderma News: सीबीएसई राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में ग्रिजली विद्यालय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले छात्र लव कुमार शर्मा।

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के खिलाड़ियों ने सीबीएसई राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। हरियाणा के करनाल स्थित श्री राम ग्लोबल स्कूल में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र लव कुमार शर्मा ने अंडर-17 आयु वर्ग की पारंपरिक व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, विद्यालय के सभी पांच खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं के फाइनल राउंड में जगह बनाई। अंडर-17 बालक समूह स्पर्धा में विद्यालय की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से लव कुमार शर्मा, दिवाकर यादव, आयुष यादव, शुभम कुमार राणा एवं तेजस कुमार विश्वकर्मा ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी योग-कला, शारीरिक संतुलन, एकाग्रता और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और समर्पण का परिणाम है।
टीम के कोच उमेश कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन ने खिलाड़ियों की तैयारी और प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना और सभी खिलाड़ियों का फाइनल राउंड तक पहुंचना विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि योग विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और अनुशासन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, सुधांशु कुमार, कुमारी एकता,खेल समन्वयक प्रीतम हरि एवं सहायक खेल समन्वयक रिया कुमारी सहित पूरे विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों, कोच उमेश कुमार विश्वकर्मा एवं टीम मैनेजर अजीत यादव को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More