Bokaro News: अवैध खनिज परिवहन पर बड़ा एक्शन, स्टोन चिप्स से लदा ट्रैक्टर जब्त

बोकारो जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को चंदनकियारी ब्लॉक जाने वाले मुख्य मार्ग पर बगान टोला के समीप छापामारी अभियान चलाया गया।
बोकारो : जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को खनन विभाग द्वारा चंदनकियारी ब्लॉक जाने वाले मुख्य पथ पर बगान टोला के समीप छापामारी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अवैध रूप से स्टोन चिप्स खनिज का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया।
जांचोपरांत उक्त वाहन को विधिवत जब्त कर चंदनकियारी थाना को सुपुर्द कर दिया गया। छापामारी अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो सहित पुलिस बल मौजूद थे।
डीएमओ रवि कुमार ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


