Koderma News: योगासन खेल प्रतियोगिता में बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

कोडरमा: 2026 में बी आर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता का आयोजन 16 एवं 17 मई 2026 को मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कोडरमा जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में जिले की 12 टीमों के लगभग 290 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा कुल 10 विभिन्न इवेंट्स आयोजित किए गए।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया और विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 32 पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 59 अंक मिले। विद्यालय में सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी: अदिति गुप्ता, सोनी प्रिया, नंदनी कुमारी, श्रियांशी शर्मा (फॉरवर्ड बेंडिंग), दीपिका कुमारी, श्वेता कुमारी, अनन्या यादव एवं राधिका कुमारी। रजत पदक विजेता खिलाड़ी: सोनल सिन्हा, सृष्टि कुमारी (B), पल्लवी कुमारी, सत्यम कुमार (फॉरवर्ड बेंडिंग), सुमन कुमारी, कोमल यादव, शिवानी कुमारी, रिया कुमारी एवं साक्षी राणा।कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी: सोनाक्षी राणा (ट्विस्टिंग बॉडी), अन्नू कुमारी (फॉरवर्ड बेंडिंग), स्वेता कुमारी, आकांक्षा कुमारी, आस्था रानी, परिधि कुमारी (फॉरवर्ड बेंडिंग), वैष्णवी राणा (बैक बेंडिंग), अर्शिका कुमारी, पीयूष कुमार (बैक बेंडिंग), सोनाली यादव, निधि कुमारी, ऋषिका कुमारी, नीतू कुमारी (बैक बेंडिंग), वर्षा भगत एवं प्रीतम कुमार।
विद्यालय की स्टार खिलाड़ी अदिति गुप्ता एवं सोनी प्रिया ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विशेष पहचान बनाई और प्रतियोगिता में दर्शकों एवं निर्णायकों की खूब प्रशंसा प्राप्त की। विद्यालय के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने एवं उनका उत्साहवर्धन करने में स्काउट शिक्षक संध्या देवी एवं शिवम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन एवं निरंतर मेहनत का परिणाम खिलाड़ियों की शानदार सफलता के रूप में देखने को मिला। विद्यालय के निदेशक ओम प्रकाश प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है।
विद्यालय की चेयर पर्सन राखी कुमारी शर्मा ने खिलाड़ियों की मेहनत एवं अनुशासन की सराहना की। प्रधानाचार्य रमेश कुमार उपाध्याय ने सभी खिलाड़ियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय के उप-प्राचार्य नवल किशोर आनंद एवं प्रशासक सुनील कुमार ने भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।




