Ramgarh News: विधायक प्रतिनिधि जाकिर अख्तर ने सुनीं आम जनता की समस्याएं, कार्यालय प्रभारी गुलाम सरवर भी रहे उपस्थित

गोला: प्रखंड मुख्यालय विधायक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि जाकिर अख्तर पूरी तरह सक्रिय नजर आए। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिस पर उन्होंने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित विभागों तक मामला पहुंचाकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विधायक प्रतिनिधि जाकिर अख्तर ने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान ही उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को सरकारी योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया। साथ ही कहा कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को कार्यालय से निराश होकर लौटने नहीं दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भूमि, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, पेयजल, सड़क तथा अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि के कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पहल से आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। मौके पर कार्यालय प्रभारी गुलाम सरवर, संग्रामपुर मुखिया सीताराम मुंडा, झामुमो नेता फखरुद्दीन अंसारी, अफरोज आलम, मुखराम मुंडा, युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष गुलाम जिलानी, दिलीप बेदिया, फहीमुद्दीन अंसारी, मनीष कुमार महतो सहित कई लोग उपस्थित रहे।


