Ramgarh News: बैंक ऑफ इंडिया में विदाई समारोह, शाखा प्रबंधक जयप्रकाश साहू और प्रदीप गुप्ता को दी गई भावपूर्ण विदाई

गोला: प्रखंड क्षेत्र के मगनपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के मगनपुर शाखा में शाखा प्रबंधक जयप्रकाश साहू का स्थानांतरण शनिवार को हुआ साथ ही मंगलवार को बैंक अधिकारी प्रदीप गुप्ता का स्थानान्तरण मंगलवार को हुआ। दोनों बैंक कर्मियों के स्थानांतरण होने पर बैंक कर्मियों ने विदाई समारोह का आयोजन कर स्थानांतरित कर्मी को भावपूर्ण विदाई किया गया। बैंक अधिकारी प्रदीप गुप्ता के बदले सौरभ रंजन ने कार्य को संभाला।
इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों व बैंक कर्मियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के शुरुआत में सभी लोगों ने मिलकर शाखा प्रबंधक व बैंक अधिकारी को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया में यहां अपने कार्यकाल में ग्राहकों के साथ स्वभाव रूप से कार्य किया है। साथ ही ग्राहकों के साथ अच्छा सहयोग मिला।
वहीं बैंक अधिकारी प्रदीप गुप्ता के यहां से चले जाने पर लोगों के दिलों में उनकी यादें आने लगी वे अच्छे मिलनसार थे।मौके पर बैंक अधिकारी अनिशा सिन्हा, कुंदन कुमार,आलेन एक्का,अंजू, श्याम सुंदर करमाली, पुनम देवी एवं इन्द्रनाथ महतो, हितेश कुमार बैंक सखी रुखसाना सहित सभी बैंक मित्र उपस्थित थे।


