Dumka News: कुश्चिरा में गूंजे हरिनाम के जयकारे, कलश यात्रा और अधिवास के साथ दो दिवसीय संकीर्तन शुरू

गोपीकांदर: कुश्चिरा गांव में दो दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। रविवार को अधिवास के साथ हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुई। रविवार को 31 कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाल कर गंगा रूपी बांसलोई नदी पहुंचकर। विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ नदी में 31 कलश में जल भरा गया। जिसके बाद मां गंगा सहित अन्य देवी देवताओं को आमंत्रित किया गया।
जिसके बाद कलश को लेकर कुंवारी कन्याओं ने पूरे गांव का भ्रमण करते हुए संकीर्तन स्थल पहुंची। गांव भ्रमण के दौरान डीजे के धुन पर सैकड़ों राधा गोबिंद भक्त झूमते नजर आए। कलश यात्रा के बाद संकीर्तन स्थल पर अधिवास किया गया।सोमवार सुबह से संकीर्तन शूरु हुई। संकीर्तन समिति के कार्यभार संभाल रहे शिवकुमार पाल ने बताया कि नाम दल सहित चार दलों को आमंत्रित किया गया। हिन्दी दल के देवघर निवासी नंदलाल पांडे भक्तों को भाव विभोर करने वाले है। कुल चार दल शामिल होंगे। जिसमें हिंदी सहित बंगला के दो दल मुराई और रामपुरहाट से शामिल होंगे।
देखरेख के कार्यभार संभाल रहे रामनाथ पंडित ने बताया कि संकीर्तन आयोजन के दौरान आने वाले भक्तों रात्रि भंडारा का व्यव्स्था की गई है। उन्होंने बताया कि 20 मई बुधवार को ढलोट और महाप्रसाद वितरण के साथ ही हरिनाम संकीर्तन का समापन होगा। इस दौरान विष्णु भगत, नितेश पाल, ओम प्रकाश पाल, मुन्ना पंडित, शेषनाथ पंडित, अभिषेक भगत, प्यारेलाल पंडित, रंजित पाल, अमित कुमार, विष्णु पाल, पप्पू पाल, मनीष भगत, सुदाम पंडित, अभिषेक भगत, अभिनाश तिवारी, दिलीप पाल, लालू राय, ललन पाल, रविन्द्र पाल, आशीष पंडित, राम कुमार पंडित, लक्ष्मण कुमार पंडित सहित अन्य मौजूद थें।


