Anil Tiger Murder Case: 14 महीने से फरार सुपारी किलर सूरज गिरफ्तार, पूछताछ जारी

भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड में रांची पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 महीने से फरार सुपारी किलर सूरज को गिरफ्तार कर लिया है।

रांची: भारतीय जनता पार्टी के नेता अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में रांची पुलिस को सफलता मिली है। मामले में 14 माह से फरार चल रहे सुपारी किलर सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इस बीच रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे कोलकाता से दबोच लिया।

आरोपित सूरज पर भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या की साजिश और घटना को अंजाम देने में शामिल होने का आरोप है। इस हत्याकांड के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। इस मामले को लेकर आज देर शाम तक पुलिस प्रेस वार्ता कर खुलासा करेगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More