Bokaro News: 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: आपसी समझौते से निपटाए जाएंगे बरसों पुराने लंबित मामले

बोकारो जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरुण कुमार दुबे ने बताया कि 9 मई को बोकारो और तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें बैंक ऋण, पारिवारिक विवाद और बिजली बिल जैसे मामलों का आपसी सुलह के आधार पर त्वरित और सस्ता निष्पादन किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

बोकारो: जिला विधिक सेवा प्राधिकार  के सचिव  अरुण कुमार दुबे ने जानकारी दी कि  झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार 9 मई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्याय सदन, व्यवहार न्यायालय, बोकारो एवं व्यवहार न्यायालय, तेनुघाट में किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना दावा, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, राजस्व संबंधी मामले, चेक बाउंस, बीमा दावा सहित अन्य मामलों का निपटारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया जाएगा। इससे पक्षकारों को त्वरित, सस्ता एवं सरल न्याय प्राप्त होगा।जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर अपने मामलों का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर कराएं तथा समय एवं धन दोनों की बचत करें।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More