JAC 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड ने जारी किया इंटर रिजल्ट, टॉपर्स को मिलेंगे लाखों रुपये, लैपटॉप और मोबाइल

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा में बैठे सभी विद्यार्थी JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम स्ट्रीम के अनुसार जारी किया है। रिजल्ट के साथ ही पूरे झारखंड में टॉप करने वाले मेधावी छात्रों के नामों की भी घोषणा की गई है।
टॉपर्स को मिलेगी इतनी धनराशि
झारखंड बोर्ड 12वीं के टॉपर्स को राज्य सरकार की तरफ से नकद राशि, लैपटॉप और मोबाइल फोन दिया जाएगा। बीते वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 3 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और मोबाइल से नवाजा गया था। वहीं द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र को 2 लाख रुपये नकद के साथ लैपटॉप और मोबाइल दिया गया था। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और मोबाइल प्रदान किया गया था।


