Pakur News: वनकर्मी ने स्पैक्ट्रल कोबरा का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

महेशपुर: अंतर्गत ऐंठापाड़ा गांव निवासी दीपक कुमार के घर के समीप रविवार देर शाम अंधेरी जगह पर एक गड्ढे में एक विशालकाय जहरीला स्पैक्ट्रल कोबरा (भारतीय नाग)लोगों के द्वारा देखा गया। अंधेरे में जहरीले नाग को देखकर लोग काफी भयभीत हो गए। इसी बीच लोगों ने मोबाइल पर इसकी सूचना वनकर्मी असराफूल शेख को दी। 

सूचना मिलते ही वनकर्मी असराफूल शेख दीपक कुमार के घर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद जहरीले स्पैक्ट्रल कोबरा का रेस्क्यू कर लिया। उसके पश्चात उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वनकर्मी असराफूल शेख ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार के सांप दिखने पर उसके साथ छेड़-छाड़ न करें और न ही मारने का प्रयास करें।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More