Koderma News: लोक अदालत का बढ़ता प्रभाव: समय और पैसे की बचत के साथ मुकदमों के बोझ से मिली मुक्ति
-1024x614.jpeg)
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में कोडरमा के प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अमित कुमार वैश के कुशल मार्ग दर्शन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में आज शनिवार को चेक बाउंस मामलो से सम्बंधित विशेष लोक अदालत सह मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मौंके पर प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अमित कुमार वैश ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढती जा रही है।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत में दिए गए फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है तथा यह फैसला दोनों पक्षों को संतुष्ट करता है। कोई पक्ष इसे थोपा हुआ महसूस नहीं करता है। लोक अदालत में दिए गए निर्णय के विरुद्ध कहीं भी कोई अपील नहीं होती। लोक अदालत का निर्णय अंतिम निर्णय होता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है। उन्होने कहा कि लोक अदालत में बढ़ रही भीड़ इस बात का परिचायक है कि लोक अदालत आम लोगों के बीच कितना लोकप्रिय होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में जहाँ एक ओर लोगों के समय और पैसे की बचत होती है वहीँ दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है।
इस चेक बाउंस मामलो से सम्बंधित विशेष लोक अदालत सह मासिक लोक अदालत में कुल सात बेंचों का गठन किया गया। बेंच संख्या एक में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अमितेश लाल व अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, बेंच संख्या दो में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश व अधिवक्ता लखन प्रसाद सिंह, बेंच संख्या तीन में ए.सी.जे.एम प्रज्ञा बाजपाई व अधिवक्ता सुरेश कुमार, बेंच संख्या चार में सिविल जज सीनियर डिवीज़न तृतीय सत्यभामा कुमारी व अधिवक्ता अंशु यामिनी, बेंच संख्या पांच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्स्ना पाण्डेय व अधिवक्ता संगीता रानी, बेंच संख्या छह में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नमिता मिंज व अधिवक्ता कीर्ति कुमारी एवं बेंच संख्या सात में स्थाई लोक अदालत के प्रभारी अध्यक्ष राजेश कुमार वैश, सदस्य ममता सिंह, कुमारी अनुपमा ने मामले की सुनवाई की।
चेक बाउंस मामलो से सम्बंधित विशेष लोक अदालत सह मासिक लोक अदालत में सात बेंचो के माध्यम से कुल 223 वादो का निष्पादन किया गया एवं विभिन विभागों से 4000/ (चार हज़ार रुपए मात्र) की वसूली की गई। मौंके पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पाण्डेय , नमिता मिंज, विद्युत विभाग, उत्पाद विभाग के अधिकारी, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, मूंगा लाल दास, राजेंद्र कुमार, मनोज मिश्रा, कुमार संजय, महेश्वर कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार, रवि कुमार, संतोष कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।


