Dhanbad News: होमगार्ड बहाली की शारीरिक परीक्षा संपन्न, पारदर्शिता पर प्रशासन सख्त

Dhanbad में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा बुधवार को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। शहरी तकनीकी श्रेणी के अभ्यर्थियों ने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी

धनबाद: धनबाद जिले में होमगार्ड (गृह रक्षक) बहाली प्रक्रिया के तहत शहरी तकनीकी श्रेणी के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा बुधवार को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की निगरानी में पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

सुबह से ही परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। निर्धारित प्रक्रिया के तहत पहले शारीरिक जांच की गई, इसके बाद दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी प्रतियोगिताओं में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की लेखन क्षमता की भी जांच ली गई, जिससे उनकी बौद्धिक योग्यता का आकलन किया जा सके। पूरी प्रक्रिया के दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी गई और वरिष्ठ अधिकारी स्वयं उपस्थित रहे।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More