Pakur News: पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, कुपोषण मुक्त समाज का लिया संकल्प

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को पोषण पखवाड़ा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

पाकुड़ : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को पोषण पखवाड़ा के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी, प्रमुख कालिदास मरांडी, उपप्रमुख अर्चना देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस दौरान उपस्थित सभी पोषण सखी, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत शपथ दिलाई गई। शपथ में बच्चों, महिलाओं एवं किशोरियों को कुपोषण मुक्त और स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी ने कहा कि 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान जीवन के पहले 1000 दिनों के महत्व, लाभार्थी मॉड्यूल के प्रचार-प्रसार, समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन तथा बच्चों में बढ़ते मोटापे की रोकथाम से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक विभिन्न माध्यमों से पहुंचाई जाएगी। उन्होंने मजबूत आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में समुदाय की भागीदारी, खेल आधारित शिक्षा तथा अभिभावकों की सक्रिय भूमिका पर भी जोर दिया।

पोषण पखवाड़ा के महत्व को बताते हुए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान सेविकाओं द्वारा लगाए गए सभी स्टाल का सभी अतिथियों ने बारी बारी से निरिक्षण किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया। दो लाभुकों की गोद भराई और दो बच्चों का अन्नप्रसन किया गया।मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी, सुभाषिनी मुर्मू सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं पोषण सखियां उपस्थित थी।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More