सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद

साहिबगंज में हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राज्य के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

साहिबगंज: हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने सम्राट चौधरी के बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और राज्य प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

बजरंगी महतो ने सम्राट चौधरी को अनुभवी और दूरदर्शी नेता बताते हुए विश्वास जताया कि नई सरकार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं को और मजबूती मिलेगी तथा आम जनता को इसका सीधा लाभ पहुंचेगा। 

इसके साथ ही बजरंगी महतो ने बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं विजय कुमार चौधरी को भी मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का प्रशासनिक अनुभव सरकार को और सशक्त बनाएगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान करेगा।

प्रदेश महासचिव ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास के कई महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किए हैं। अब नई सरकार के गठन के बाद इन कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम मिलकर राज्य को प्रगति के पथ पर और आगे ले जाएगी।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More