Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़

साहिबगंज के पोखरिया स्थित टाऊन हॉल के पीछे लगे डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी का शो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रशियन युवती द्वारा प्रस्तुत इस शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

साहिबगंज: पोखरिया स्थित टाऊन हॉल के पीछे डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी का शो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में रशियन युवती द्वारा विशेष जलपरी का शो दिखाया जा रहा है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। मेला प्रबंधक रंजीत कुमार साह ने बताया कि इस वर्ष का डिज़्नीलैंड मेला पहले की अपेक्षा अधिक आकर्षक और मनोरंजक होगा।

मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कई विशेष इंतजाम किए गए हैं। जलपरी का शो मेले का मुख्य आकर्षण है, जिसमें जलपरी की तरह सजे कलाकार विशेष अंदाज में प्रस्तुति दे रहीं हैं।

प्रबंधक ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार के रोमांचक झूले, हाइड्रोलिक झूला, ड्रैगन ट्रेन, ब्रेक डांस झूला सहित कई आधुनिक झूलों की व्यवस्था की गई है। देश के अलग-अलग राज्यों से आए दुकानदारों ने अपने हस्तशिल्प, खिलौने, घरेलू सामान और सजावटी वस्तुओं की दुकानें सजाई है। विभिन्न राज्यों के पारंपरिक खान-पान के स्टॉल भी मेले में लगाए गए हैं, जहां लोग अलग-अलग प्रदेशों के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं।

बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष रूप से खेल-खिलौनों की दुकानें, छोटे झूले और मनोरंजन के अन्य साधन उपलब्ध हैं। मेला प्रबंधक रंजीत कुमार ने आगे बताया कि मेले में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि लोग आराम से मेले का आनंद ले सकें।

इसके अलावा, मेले में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। जलपरी के शो का समय शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक रखा गया है, और प्रवेश शुल्क मात्र 60 रुपए है, ताकि सभी लोग मेले का आनंद ले सकें।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More