Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर

कोडरमा में रोटरी क्लब सहेली सेंटर द्वारा सौंदर्य दुल्हन प्रतियोगिता और सिलाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई और मुख्य अतिथि डॉक्टर संगीता प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोडरमा: रोटरी क्लब कोडरमा सहेली सेंटर के द्वारा रोटरी सभागार में सौंदर्य दुल्हन प्रतियोगिता एवं सिलाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रगान से सभा प्रारंभ की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सहेली केंद्र की अध्यक्ष माला दारूका ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटरी आई हॉस्पिटल की डॉक्टर संगीता प्रसाद थी। जिन्होंने कार्यक्रम के विजेता का चयन भी शालिनी सेठ  ऐश्वर्या ब्यूटी पार्लर के साथ किया। अपने स्वागत भाषण में सहेली केंद्र की अध्यक्ष माला दारूका ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि सहेली केंद्र महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करती है।

सहेली सेंटर में बालिकाओं को ब्यूटीशियन सिलाई कुकिंग कंप्यूटर मेहंदी आदि की ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें वह परिपक्व होकर स्वावलंबी बनती  हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर संगीता प्रसाद ने कहा कि रोटरी कोडरमा मानवता की सेवा का सच्चा कार्य करती है। जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहती है।  सहेली सेंटर के डायरेक्टर कमल जैन सेठी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिला शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है महिलाएं आगे बढ़ेगी तभी देश तरक्की करेगा।

रोटरी  क्लब के अध्यक्ष संतोष  सिन्हा ने सहेली सेंटर की अध्यक्ष माला दारुका  कोषाध्यक्ष ज्योति पुजारा की प्रशंसा की और कहा कि आज की यह प्रतियोगिता आप सभी के सफल प्रयास मेहनत से हो पाया है। बाल विद्यालय के डायरेक्टर महेश दारूका ने सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों की एवं सिलाई में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों की प्रशंसा की और कहा कि यह दोनों प्रतियोगिता स्वरोजगार के लिए बहुत ही उपयोगी है।

और आप इसे अपने घर पर ही यह काम कर सकते हैं। इसके द्वारा आर्थिक लाभ ले सकते हैं। दुल्हन प्रतियोगिता में  15 बालिकाओं ने भाग लिया। सिलाई प्रतियोगिता में 10 लोगों ने भाग लिया। सभी भाग लेने वाले को प्रतियोगियों को पुरस्कार लेने के लिए क्रमवार से मंच पर आमंत्रण पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार ने किया। उन्होंने इस मौके पर केंद्र की अध्यक्ष माला दारुका को पीएचएफ पीन भेंट  किया। दुल्हन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूनम प्रसाद द्वितीय स्थान अनिशा कुमारी तृतीय स्थान अर्चना कुमारी और सांत्वना पुरस्कार खुशी कुमारी को मिला।

सिलाई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हुजैफा अली द्वितीय स्थान ट्विंकल प्रकाश और तृतीय स्थान मधु कुमारी को मिला। सिलाई प्रतियोगिता में विजेताओं  का चयन इनर व्हील की अध्यक्ष ज्योति झा ने किया सभी बालिकाओं को सिलाई सीखाने का काम पिंकी कुमारी ने किया है। क्लब के पदाधिकारी ने सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष ज्योति पुजारा ने किया।

इस मौके पर पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर नवीन जैन ने कहा कि महिलाएं सशक्त होगी तभी देश मजबूत होगा रोटरी क्लब कोडरमा बालिकाओं को सहेली सेंटर के द्वारा हुनरमंद बनाने का कार्य कर रही है।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More