Ranchi News: बीआईटी मेसरा में डिकोड एरिना कार्यक्रम उत्साह से संपन्न
-1024x614.jpeg)
रांची: बी आई टी मेसरा लालपुर के तत्वावधान में वी पी ए सोसायटी के द्वारा कार्यक्रम डिकोड एरिना के तहत मनोरंजन और उत्साह सस्पेंस से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को इसारो ही इसारो में फिल्मों के नाम और गीतों के बोल की पहचान करनी थी। इसमे नई पीढ़ी और पुरानी पीढी के फिल्में को शामिल किया गया जो प्रतिभागियों के लिए बहुत ही उत्साहित करता रहा युवाओं ने हम आपजे है कौन, 21 तोपो की सलामी छिछोरे, पिंटो को गुस्सा क्यो आता हैं जैसे फिल्मों के नाम और डायलॉग की पहचान करने का कठिन कार्य था लेकिन आज के युवा पीढ़ी इस कठिन प्रश्नों का भी उत्तर सेकेंडो में दे दिया और पुरुस्कार जीते।
इससे पहले आयोजन की शुरुआत प्रभारी डॉक्टर विजय कुमार झा ने फीता काटकर किया उन्होंने इस आयोजन के लिए सोसायटी की सराहना करते हुए कहा की बच्चों को इतनी पुरानी फिल्मों और गानों को याद करना और समझने की जो शक्ति दिखाई दिया वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। सोसायटी की संयोजक डॉ अमृता प्रियम ने इस कार्यक्रम के आयोजन करने वाले सभी सदस्यों की सराहना करते हुए पुरानी परंपरा को जीवंत रूप देने के बधाई दिया
इस प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में डॉ संजय कुमार, डॉ शोमित्रो चक्रवर्ती, डॉक्टर महुवा बनर्जी के द्वारा विजेता घोषित किया गया। डॉक्टर आशुतोष मिश्र, डॉ प्रशांत कुमार सिंह, राणा मिश्रा, उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में आयोजन समिति की शिवांगी, सृष्टि, अभिलाषा, संचिता, राजवीर सहित काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।


