Koderma News: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर वृद्धाश्रम पहुंचे प्रधान जिला जज रमाकांत मिश्रा

कोडरमा में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर।

कोडरमा: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा ने अपने पुत्र आदित्य मिश्रा के साथ आज झुमरी तिलैया स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को वस्त्र एवं भोजन उपलब्ध कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों का हनन न हो तथा उनके मौलिक अधिकार संरक्षित रह सकें, इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार कृतसंकल्पित है।

मिश्रा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने माता-पिता एवं बुजुर्गों का सम्मान किए बिना किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकता तथा बुजुर्गों का सम्मान कर प्राधिकार खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। अपने संबोधन में कोडरमा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि नई पीढ़ी को बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, उनके द्वारा दिए मार्गदर्शन को अपनाना चाहिए, साथ ही उनके हर छोटी-बड़ी चीजों का ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग कोडरमा की ओर से सभी बुजुर्गों का मेडिकल जांच किया गया।

इस अवसर पर प्रधान जिला जज रमाकांत मिश्रा ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और वहां की पूरी व्यवस्था की जांच की। मौके पर न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, वार्डन मीना देवी, रसोइया अन्नू देवी, रीता देवी, रेखा देवी, किशोरी देवी, सावित्री सेन, धर्मशीला देवी, हेमंती देवी, किशोरी देवी, चमेली देवी, नरेश साव, अशोक साव, अमित कुंडू, गोवर्धन यादव, पीएलवी मनोज कुमार, तन्नु कुमारी, बंटी कुमार रजक एवं सोनाली सिन्हा आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More