Sahebganj News: पतना मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल समापन

साहिबगंज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा पतना मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष कुणाल मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम प्रभारी कृपानाथ मंडल और अनुराग राहुल, मंडल मुर्मू, सोनेलाल ठाकुर, चौकीदार हांसदा और गरिमा साह ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का स्मरण करते हुए शक्ति केंद्र प्रभारियों और बूथ अध्यक्षों को पार्टी के दिशा-निर्देश, अनुशासन और संगठनात्मक कार्यशैली के बारे में जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना का संचार हुआ। कार्यक्रम में रोहित रजक, भोला साह, अशोक ठाकुर, अजीत साहा, असित साह, संजय साह, जोगन मुर्मू, रॉबिन दास, पूनम देवी, लालू किस्कू, बिंदु सोरेन, शिबू सोरेन, रामकुमार टूरी, दुर्गा टुडू, माइकल बेसरा, बाबूचंद मुर्मू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


