Koderma News: राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

कोडरमा: राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग झारखण्ड के अध्यछ व पूर्व विधायक बरकट्ठा जानकी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव रामगढ़ जिला, गोला प्रखंड अन्तर्गत नेमरा की धरती पर पहुंचकर उनकी मां रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अंतिम जोहार किया। नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते हुए उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि कुछ विदाइयां ऐसी होती हैं, जिन्हें स्वीकार करना शब्दों के लिए भी आसान नहीं होता। रूपी सोरेन का निधन सोरेन परिवार के साथ जुड़े हर व्यक्ति के लिए एक गहरी और अपूरणीय क्षति है। संघर्ष, साहस, सादगी और ममता से भरा उनका जीवन हमेशा स्मृतियों में जीवित रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।

