Dumka News: बहुग्रामीण जलापूर्ति समिति के गठन हेतु प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02 के तत्वावधान में रामगढ़ प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं (जैसे धोबा लखनपुर, कनहारा और अमरपुर योजना) के सुचारू संचालन और रखरखाव के लिए एक विशिष्ट समिति का गठन किया गया। प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में बनी यह समिति पाइपलाइन विस्तार, जल मीनारों की सफाई और तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान पर कार्य करेगी। सहायक अभियंता द्वारा जल सहियाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया ताकि ग्रामीण स्तर पर जल प्रबंधन को प्रभावी बनाया जा सके।

रामगढ़: पेयजल जल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02, दुमका अंतर्गत प्रखंड रामगढ़ के प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के अध्यक्षता में मंगलवार को बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना की रखरखाव एवं संचालन हेतु समिति का गठन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विभिन्न गांवों मं  सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु ‘बहुग्रामीण जलापूर्ति समिति’ का विधिवत गठन करना रहा।बैठक के मुख्य बिंदु मे समिति का चयन जिसमे बैठक में सर्वसम्मति से समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों का चयन किया गया, जो जलापूर्ति योजनाओं की देखरेख और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अध्यक्ष- प्रखंड प्रमुख 
उपधायक्ष- प्रखंड उपप्रमुख 
सचिव- प्रखंड विकास पदाधिकारी 
सदस्य सचिव- सहायक अभियंता 

सदस्य- संबंधित मुखिया और सभी जल सहिया। इसके अलावा रखरखाव पर चर्चा हुई जिसमे पाइपलाइन के विस्तार, जल मीनारों की सफाई और तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि जल ही जीवन है और इसकी बर्बादी रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। समिति के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं यथा धोबा लखनपुर बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना, कनहारा बहू ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं अमरपुर बहू ग्रामीण जलापूर्ति योजना के संचालन एवं संपोषण को लेकर समिति गठन से पूर्व संबंधित पंचायत के मुखिया जी सभी जलसहिया को योजनाओं की तकनीकी जानकारी सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02, दुमका के द्वारा विस्तार पूर्वक से जानकारी की गई। बैठक में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, जिला समन्वयक-आई ई सी, कनीय अभियंता एवं प्रखंड वास समन्वयक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More