एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय इंटर-हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज

रांची: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल, भारत माता चौक, हरमू रोड, रांची में दो दिवसीय इंटर-हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट का आज प्रथम दिन उत्साह एवं खेल भावना के साथ आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार हाउस —दामोदर हाउस, कोयल हाउस, शंकर हाउस एवं स्वर्णरेखा हाउस—के विद्यार्थियों ने बालक एवं बालिका वर्ग में भाग लिया।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन विभिन्न हाउस के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण का परिचय दिया। मैदान पर खिलाड़ियों के उत्साह और प्रतिस्पर्धा ने पूरे वातावरण को रोमांचक बना दिया। बालिका वर्ग की सहभागिता भी आयोजन का विशेष आकर्षण रही।
इस टूर्नामेंट का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के पहले दिन के मुकाबलों के बाद अब सभी की निगाहें कल होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जिसमें विभिन्न सदनों के खिलाड़ी विजेता बनने के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ मैदान में उतरेंगे।
विद्यालय के निदेशक कुणाल कश्यप ने खेल गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें नेतृत्व और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के प्राचार्य शादान आलम ने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का महत्व सिखाती हैं।
टूर्नामेंट का प्रथम दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल आयोजित किया जाएगा, जिसके साथ ही विजेता एवं उपविजेता सदनों के नाम सामने आएँगे। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।


