Koderma News: रनिंग कर्मचारियों के उत्पीड़न और अनैतिक आदेशों के खिलाफ अलारसा का दो घंटे प्रदर्शन

कोडरमा: पूर्व मध्य रेलवे जोन एवं मंडल कमिटी के आह्वान पर शुक्रवार को 10 से 12 बजे तक कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं० 7 के लॉबी में अपने हक अधिकार के लिए एवं रनिंग कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एशोसियेशन (अलारसा) के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के माध्यम बिना गार्ड वाले ट्रेन में एएलपी को टैल लैम्प निर्गत करने जैसे अनैतिक आदेश रद्द करने, एक रनिंग रूम में जगह नहीं मिलने से दूसरे रनिंग रूम में भेजने जैसे आदेश पर रोक लगाने, एचओईआर के नियम को दरकिनार कर 12% छुट्टी देने जैसे गलत आदेश जिससे लोकों पायलट तनाव में ड्यूटी कर रहे हैं, उसे वापस लेने, 7वां सीपीसी के अनुसार बोनस सीलिंग 46159 रूपये करने, लगातार 9 घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं कराने, 36 के अंदर मुख्यालय बुलाने, न्यायालय के आदेशानुसार साप्ताहिक विश्राम 46 घंटे करने, मुख्यालय ओवरशूट कर ट्रेन चलवाने की मांग की गई। प्रदर्शन में दिवाकर कुमार, शैलेश कुमार, दीपक कुमार , एम के मेहता, पी के निराला, निराला कुमार, मोहन कुमार, रौशन कुमार, संजय कुमार, विवेक कुमार सहित सैकड़ों लोकों पायलट मौजूद थे।

