Koderma News: रामनवमी पर सुरक्षा सख्त, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल ने चंदवारा में की समन्वय बैठक

कोडरमा के चंदवारा थाना परिसर में रामनवमी पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु एसडीओ ओमप्रकाश मंडल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चंदवारा प्रखंड के सभी अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। एसडीओ ने निर्देश दिया कि जुलूस निर्धारित रूट और समय पर ही निकाला जाए और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाई जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी, वहीं अखाड़ा समितियों ने भी शांतिपूर्ण उत्सव मनाने का आश्वासन दिया।

कोडरमा: रामनवमी पर्व के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश मंडल की अध्यक्षता में चंदवारा थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चंदवारा प्रखंड के सभी अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी अखाड़ा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचें। 

उन्होंने जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग में प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का अनुपालन करने तथा किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वाले तत्वों की सूचना तत्काल प्रशासन को देने का निर्देश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है और पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी समितियों से प्रशासन का सहयोग करने एवं आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की। सभी अखाड़ा समितियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएंगे। 

बैठक में उपस्थित थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित, अंचल अधिकारी अशोक भारती व अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More