Dumka News : राजेश चौरसिया के पहल पर सुब्रतोनाथ ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

दुमका : रक्तदान करना निस्वार्थ सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है, जो किसी के जीवन को नया जीवनदान दे सकता है। रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए स्वेच्छा से रक्तदान कर सुब्रतोनाथ ने मानवता की मिशाल पेश की है। यह न केवल ज़रूरतमंदों की मदद है, बल्कि नियमित रक्तदान करने से दाता के स्वास्थ्य को भी लाभ होता है।
बताते चलें की मरीज 26 वर्षीय सोमा दे पति सुभाष दे राशिकपुर दुमका निवासी जो की होप हॉस्पिटल दुमका मे एडमिट है और इनका हीमोग्लोबिन बहुत कम हो गया था। मरीज एक यूनिट ए पॉजिटिव रक्त की सख्त जरूरत थी। रक्त ना मिलने के कारण परिजन काफ़ी परेशान थे। जिसकी जानकारी समाजसेवी राजेश चौरसिया को मिली। जानकारी मिलने पर राजेश चौरसिया ने सुब्रतोनाथ से सम्पर्क किया।
जानकारी मिलते ही अपने सभी आवश्यक कार्य को छोड़कर रक्तदाता सुब्रतोनाथ तुरंत ब्लड बैंक आए और 40वी बार एक यूनिट ए पॉजिटिव ब्लड डोनेट कर मरीज की जान बचाने मे अपनी अहम् भूमिका निभाई। परिजनों ने रक्तदाता सुब्रतोनाथ व समाजसेवी राजेश चौरसिया का धन्यवाद ज्ञापन किया है। रक्तदान के पश्चात सुब्रतोनाथ ने कहा सभी लोगो को रक्तदान करना चाहिए।


