Dumka News: हवन पूर्णाहुति के साथ ही सप्त दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का हुआ समापन

रामगढ़: बौड़िया गाँव मे 7 दिन से चल रही श्रीमदभागवत कथा का सामूहिक हवन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। कथावाचिका पूज्या दिव्या देवीजी व उनके सहयोगियों के सानिध्य में विधि-विधान से हवन किया गया।वेद-मंत्रों की ध्वनि और यज्ञ की अग्नि से वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालते हुए भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूर्णाहुति के दौरान हर कोई भाव विभोर हो उठा। हवन के बाद कथा पंडाल में विशाल भंडारा हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा की विदाई के समय श्रद्धालुओं ने नम आंखों के साथ श्रीमदभागवत को विदा किया।
आयोजन समिति सदस्य ने कहा कि 7 दिन की इस कथा ने उनके जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्रदान की है। आचार्य ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा का श्रवण विशेष पुण्यदायी माना जाता है।कृष्ण की कथाएं हमें संयम, त्याग और भक्ति मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं का आभार जताया और और सभी को भागवत कृपा की शुभकामनाएं दीं। बताते चलें की श्रीमदभागवत कथा का प्रारम्भ 14 मार्च को किया गया था। सात दिनों तक बौड़िया गाँव मे उत्सव का माहौल देखा गया।
मौके पर कथा वाचिका दिव्या देवी ने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी विभिन्न कथाओं का वर्णन किया। उन्होंने श्रोताओं को सनातन संस्कृति अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि भागवत भगवान की शरण में जाने वालों का जीवन सफल हो जाता है।उन्होंने आगे बताया की श्रीमदभागवत न मंदिर जाने की कथा है और न ही तीर्थस्थान जाने की। यह खुद में मंदिर और तीर्थ स्थापित करने की कथा है। यदि हम स्वयं में सुधार लाए तो जग अपने आप ही सुधर जाएगा।मुख्य यजमान के रुप मे बौड़िया निवासी दिनेश मांझी व उनकी धर्मपत्नी संगम देवी थीं।हवन पूर्णाहुति के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।मौके पर समस्त ग्राम वासियों का सहयोग रहा।


