Giridih News: रेड चिली बोरो में 15 अक्टूबर को ‘नवकृति ग्रैंड डांडिया नाइट सेलिब्रेशन’ आयोजित

गिरिडीह: गिरिडीहवासियों के लिए इस नवरात्रि एक खास और यादगार शाम होने जा रही है। ‘नवकृति ग्रैंड डांडिया नाइट सेलिब्रेशन’ का आयोजन आगामी 15 अक्टूबर 2026 को रेड चिली, बोरो, गिरिडीह में किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को रेड चिली, गिरिडीह में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान आयोजक अंकित उपाध्याय, स्तुति प्रिया, अभी आनंद एवं कुंदन दुबे मौजूद रहे। आयोजकों ने कार्यक्रम की तैयारियों और विशेष आकर्षणों की जानकारी दी।
आयोजकों ने बताया कि ‘नवकृति’ का उद्देश्य केवल डांडिया खेलना नहीं, बल्कि गिरिडीहवासियों को नृत्य, संगीत, मनोरंजन, खान-पान और खरीदारी से भरपूर एक शानदार अनुभव देना है। कार्यक्रम में एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता, परिधान प्रतियोगिता और ढोल विशेष आकर्षण होंगे। इसके अलावा खरीदारी एवं कॉम्बो स्टॉल, फूड कोर्ट, मनोरंजक गतिविधियां और विभिन्न खेलों की भी व्यवस्था रहेगी। इससे बच्चों से लेकर युवाओं और परिवार के सभी सदस्यों के लिए कार्यक्रम खास रहने की उम्मीद है।
बच्चों से लेकर कपल तक के लिए विशेष प्रवेश व्यवस्था
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में अलग-अलग श्रेणियों में प्रवेश की व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए ₹399, नियमित प्रवेश के लिए ₹599 एवं ₹799 तथा कपल के लिए ₹1299 का शुल्क निर्धारित किया गया है। इन प्रवेश श्रेणियों में खाने की सुविधा भी शामिल रहेगी। आयोजकों ने गिरिडीहवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ 15 अक्टूबर को इस भव्य डांडिया उत्सव का हिस्सा बनें और नृत्य-संगीत एवं मनोरंजन से भरपूर इस शाम को यादगार बनाएं।


