कोडरमा में दर्दनाक हादसा: एंबुलेंस दुर्घटना में मासूम की मौत

कोडरमा : एक बच्ची की इलाज के लिए गिरिडीह जिले के घोड़थम्बा से कोडरमा के सदर अस्पताल जा रही एक एंबुलेंस कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग के पहाड़पुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में उस बच्ची की मौत हो गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक घोड़थम्बा निवासी विनोद पांडेय अपनी अपनी डेढ़ वर्षीय भतीजी आयुषी कुमारी के इलाज के लिए आज सुबह अपने रिश्तेदार प्रमिला देवी व महेश पांडेय के साथ एम्बुलेंस पर सवार होकर कोडरमा सदर अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान नवलशाही थाना क्षेत्र के पहाडपुर के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक हाईवा ने एम्बुलेंस को चकमा दे दिया। जिससे एम्बुलेंस बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इधर दुर्घटना के समय मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान ईलाज के क्रम में डेढ़ वर्षीय आयुषी की मौत हो गई। वहीं बाकी घायलों को बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज जारी है। गौरतलब है की कोडरमा जिले में काफी संख्या में बेलगाम दौडते हाइवा की बैधता की जांच को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। नतीजन मासूमों समेत अन्य लोगों की जानें वेवजह हाइवा से घटित सडक हादसों में आये दिन हो रही है।


