Bokaro News: उकड़ीद बारी कापरेटिव मोड़ का एनएचआइ की टीम ने किया निरीक्षण

बोकारो: एनएच स्थित उकड़ीद मोड़ बाड़ी कापरेटिव मोड़ का गुरुवार को राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण (एनएचआइ) के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया। निरीक्षण में पाया गया कि तेज मोड़, कम संकेतक, और रात में कम रोशनी दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं।
इसके अलावा तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी भी हादसों को बढ़ा रही है।दुर्घटनाएं कम करने के लिए यहां साइन बोर्ड लगाने, स्पीड ब्रेकर बनाने, लाइटिंग सुधारने और पुलिस की निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी से वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। निरीक्षण के दौरान एनएचआइ की टीम समेत कार्यपालक दंडाधिकारी सत्यबाला सिन्हा, थाना प्रभारी सेक्टर 12 एवं माराफाड़ी थाना के थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।


