Bokaro News: स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन

बोकारो: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं ‘विशेष अभियान 6.0’ के अंतर्गत दिनांक 8 अक्टूबर को मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, आवासीय परिसरों, रेलवे ट्रैक एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर व्यापक एवं गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुरुलिया, आद्रा, गरबेता, जयचंडी पहाड़ सहित मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के परिसरों, प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इसके साथ ही, मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रेलवे लाइनों के किनारे जमा कचरा, प्लास्टिक अपशिष्ट एवं अनावश्यक स्क्रैप को हटाकर संबंधित क्षेत्रों की साफ-सफाई सुनिश्चित की गई। साथ ही, कचरे के उचित संग्रहण एवं निस्तारण, प्लास्टिक अपशिष्ट को हटाने तथा स्वच्छ एवं स्वच्छतापूर्ण रेलवे परिसर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।आद्रा मंडल द्वारा स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल रेलवे परिसर के निर्माण के उद्देश्य से स्वच्छता गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। मंडल द्वारा रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने तथा कर्मचारियों एवं यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

