Bokaro News: अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर को खनन विभाग ने किया जब्त

बोकारो: उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार एवं जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार के मार्गदर्शन में खनन विभाग द्वारा बोकारो जिला अन्तर्गत टांड़ मोहनपुर के समीप मुख्य पथ पर छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें उक्त स्थल पर अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर परिवहन करते हुए 1 ट्रैक्टर को जप्त कर जरीडीह थाना को सुपुर्द करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उक्त अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो एवं पुलिस बल मौजूद थे।

