Pakur News: डकैती कांड में फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा

पाकुड़: डकैती कांड में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर ग्राम बरमसिया में आरोपी छोटा बुलाय उर्फ भोला टुडू के घर इश्तिहार चिपकाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा है। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर विधिवत प्रक्रिया के तहत उसके घर पर इश्तिहार चस्पा किया।

पुलिस ने बताया कि यदि आरोपी निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों व स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पूरे प्रक्रिया को पूरा किया गया। पुलिस ने आरोपी से जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की अपील की है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More