Pakur News: नगर परिषद के वार्ड 11 की पार्षद निभा देवी ने ली शपथ

पाकुड़: नगर परिषद के वार्ड संख्या 11 से नवनिर्वाचित पार्षद निभा देवी ने सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जनहित में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। शपथ लेने के बाद समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने वार्ड के विकास को लेकर आशा जताई और कहा कि नई पार्षद के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
निभा देवी ने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और अन्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। उनके शपथ ग्रहण के साथ ही वार्ड के लोगों में विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।


