Pakur News : नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव में ड्रामा, लॉटरी से हुआ फैसला

पाकुड़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिलने के बाद नियम के अनुसार लॉटरी कराई गई, जिसमें राणा ओझा को विजेता घोषित किया गया।
पाकुड़ : पाकुड़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में बुधवार को दिलचस्प स्थिति देखने को मिली। चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिलने से परिणाम टाई हो गया। इसके बाद नियमों के अनुसार विजेता का फैसला लॉटरी के माध्यम से किया गया।
लॉटरी प्रक्रिया के बाद राणा ओझा के नाम की पर्ची निकली, जिसके साथ ही उन्हें नगर परिषद का उपाध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इस अनोखे चुनाव परिणाम को लेकर नगर परिषद परिसर में काफी देर तक चर्चा होती रही।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि वोट बराबर होने की स्थिति में नियम के तहत लॉटरी के जरिए ही अंतिम निर्णय लिया जाता है। लॉटरी में राणा ओझा के नाम निकलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।


