कायस्थ समाज को एकजुट करने पर जोर, हजारीबाग में हुई महत्वपूर्ण बैठक

रांची : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रणय कुमार के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिलों में संगठन के विस्तार हेतु झारखंड प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता सह रांची जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार सिन्हा ने हजारीबाग जिले का दौरा कर बताया कि हजारीबाग के जिला अध्यक्ष दीपक नाथ सहाय के साथ गंभीर विचार मंथन किया गया।
आने वाले समय में संगठन को एकजुट करने पर भी चर्चा हुई समाज के नाम पर कई संगठन भी चल रहे हैं समाज, प्रदेश एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर समाज की एकजुट पर बल देने का सुझाव आया है। प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज अपनी हर सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने में पीछे नहीं हटेगा।
यह समाज शुरू से ही समाज हो या राष्ट्र हर मुद्दे पर अपनी सामाजिक और लोकतांत्रिक आवाज की सदा रक्षा की समाज और राष्ट्रीय हित सर्वोच्च रहा है। आने वाले समय में यह समाज बहुत ही सशक्त रूप से संगठन को एकजुट और सशक्त करने पर कार्य कर रही है जिसका परिणाम देखने को मिलेगा।


