Bokaro News: उपायुक्त के निर्देश पर जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी

बोकारो: उपायुक्त के निर्देशानुसार एवं जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार के कुशल नेतृत्व से जिला में अवैध खनन कारोबारियों में ताबड़तोड़ छापामारी अभियान चलाकर लगातार करवाई की जा रही है। इस तरह के छापामारी अभियान से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी क्रम में बीते दिन को खनन विभाग द्वारा बोकारो जिला अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें सेक्टर 6 थानांतर्गत सेक्टर 6 मार्केट के समीप अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर परिवहन करते हुए 1 ट्रैक्टर को जप्त कर सेक्टर 6 थाना को सुपुर्द करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उक्त अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो एवं पुलिस बल मौजूद थे।

