Dumka News: अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा दुमका प्रीमियर लीग 2

दुमका: बहुप्रतीक्षित दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 के आयोजन हेतु शुक्रवार को एक चर्चा की गई, जिसमे जिला क्रिकेट संघ, दुमका के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह, सचिव शावर्ण मनोज कुणाल एवं केन्वेनर डॉ तुषार ज्योति जी उपस्थित रहे। जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने बताया कि उक्त चर्चा आयोजन के दिशा में उठाया गया पहला कदम है जिसमे आज ये आश्वस्त हुआ गया कि बहुप्रतीक्षित दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 का आयोजन होना तय है।
आगे की प्रक्रियाओं के लिए लगातार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठकें आहूत की जाएगी।जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह ने बताया कि उक्त टूर्नामेंट में पुराने टिम एवं उनके ऑनर को प्राथमिकता दी जाएगी साथ ही नए टिम हेतु ऑनर का भी स्वागत किया जाएगा। टूर्नामेंट में कुल टीमों की संख्या 8 होगी। टीमों के स्लॉट सीमित हैं। जिला क्रिकेट संघ के कन्वेनर सह पिछले सीजन दुमका प्रीमियर लीग के प्रायोजक डॉ तुषार ज्योति जी ने बताया कि टीम डीपीएल सीजन – 2 का आयोजन भव्य होगा, जिसमे दुमका के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।आगे की रूपरेखा की जानकारी बहुत जल्द ही सभी के बीच रखी जाएगी।


